|
अपनी पहुंच को बढ़ाने और प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा अन्य पहलों को को स्थानीय जरूरतो के अनुरूप विकेंदीकृत करने के उद्देश्य से एनसीड़ैप ने तकनीकी क्षमता वाल8 गैर सरकारी संगठनों को क्षेत्रीय स्तर पर प्रशिक्षण तथा सूचना प्रदान करने के लिए चुना है। इन केंद्रों को कार्यक्रमों की नियमित देखरेख, सेवा प्रदाताओं के लिए प्रशिक्षण की जरूरतों के आकलन तथा क्षेत्रीय स्तपर सामाजिक पैरवी का काम भी सौंपा गया है। देश के आकार तथा क्षेत्रीय विविधताओं को देखते हुए विविध रणनीतियों की जरूरत होती है। इस बात को ध्यान मे रखते हुए ऐसा करना उचित एवं व्यावहारिक समझा गया। केंद्र अपने प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण के कार्यक्रमों के द्वारा सभी सरकारी विभागों तथा गैर सरकारी क्षेत्र द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक पैरवी, रोकथाम एवं पुनर्वास कार्यक्रमों को एक साथ लाने मे सफल हुआ।
देश भर में नशीली दवाओं की मांग मे कमी लाने के लिए चलाए जाने वाले इस कार्यक्रम के प्रभावकारी कार्यान्वयन के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षण संसाधन केंद्र गैर सरकारी तथा समुदाय आधारित संगठनों तथा अन्य उत्साही व्यक्तियों को निम्नलिखित तरीके से मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है-
|