Web NCDAP
   English Version Font Problem ?
NISD home
Charter
rrtcs
articles
training
resources
news
DAMS
centrelist
ministryreport
vulnerability
photogallery
damse_learning

         

 

जानकारी चाहिए?

ओ.ड़ी.सी.सी.पी. से कैसे संपर्क किया जा सकता है?
आप ओड़ीसीसीपी से निम्नलिखित पते पर संपर्क कर सकते हैं
युनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर ड्रग कंट्रोल एंड क्राइम प्रिवेंशfo,uk baVjus'kuy lsaVj
पीओ बॉक्स नंबर-500, ए-1400, विएना-ऑस्ट्रिया
सेंदर फॉर इंटरनेशनल क्राइम प्रिवेंश (सी.आई.सी.पी.)
फोन-(43-1)26060-4269, फैक्स-(43-1)26060-5898

मादक दवाओं के दुरूपयोग, उपचार तथा पुनर्वास के बारे में जानकारी कहां से मिल सकती है?
ओड़ीसीसीपी दुनिया भर में नशीली दवाओं के दुरूपयोग के उपचार तथा पुनर्वास केंद्र चलाता है। ओड़ीसीसीपी क़े कार्यों के बारे में और अधिक जानकारी के लिए इसके वेबसाइट के संबंधित हिस्से पर क्लिक करें। अलग अलग देशों में ओड़ीसीसीपी क़े कार्यों के बारे में जानने के लिए इसके वेबसाइट में विभिन्न देशों के लिंक पर क्लिक करें

मादक दवाओं के दुरूपयोग के बारे में आंकड़े कहां से मिल सकते हैं?
ओड़ीसीसीपी क़ा शोध प्रभाग दुनियां भर में नशीली दवाओं के दुरूपयोग की दशा-दिशा के बारे मे ताजा जानकारियों का संग्रह करता है। अधिक जानकारी के लिए ओड़ीसीसीपी वेबसाइट पर आंकड़ों तथा उनकी व्याख्या से संबंधित भाग में जाएं। प्रकाशनों को डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट के 'समाचार तथा प्रकाशन' वाले खंड में जाएं

ओड़ीसीसीपी में नौकरी के अवसर जानने के लिए कहां से जानकारी मिलेगी?
ओड़ीसीसीपी नशीली दवाइयों, अपराध तथा आतंकवाद से लड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए योग्य तथा उर्जावान पेशेवरों की तलाश में है। ओड़ीसीसीपी अनेक प्रकार के चुनौती भरे कार्यो के अवसर प्रदान करता है जैसे कि नशीली दवाइयों के दुरूपयोग तथा अवैध कारबार पर नजर रखने, देशों को मादक दवाओं की उपलब्धता तथा मांग को ठोस रूप मे कम करने तथा उन्हें काले धन को कानूनी बनाने, आप्रवासियों तथा मनुष्यों के गैर-कानूनी व्यापार जैसे मुद्दों पर नए सहयोगियों को जोड़ने आदि। ओड़ीसीसीपी क़े विएना मुख्यालय तथा क्षेत्रीय कार्यालयों में दुनियां भर में कुलमिला कर 350 से भी ज्यादा लोग काम करते हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए 'नौकरी के अवसर' वाले भाग में जाएं तथा नौकरी के अवसर नामकी पुस्तिका पढ़ें । 

नशीली दवाओं पर नियंत्रण तथा उनके दुरूपयोग पर रोकथाम के बारे में दुनिया भर में चल रही गतिविधियों के बारे में कहां से सूचना मिल सकती है?
ओड़ीसीसीपी नशीली दवाओं तथा अपराध नियंत्रण के बारे में एक इलेक्ट्रॉनिक पुस्तकालय चलाता है। इसके अंतर्गत हर साल छपने वाला 'अवैध दवाओं की वैश्विक दशा दिशा', अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (आईएनसीबी) क़ी सालाना रिपोर्ट तथा अन्य विश्वसनीय जानकारियां उपलब्ध करवाता है। अधिक जानकारी के लिए इसके वेबसाइट पर 'समाचार और प्रकाशन' वाले भाग मे जाएं।

हम ओड़ीसीसीपी क़े प्रकाशन कैसे मंगवा सकते हैं?
ओड़ीसीसीपी क़े कुछ प्रकाशनों को खरीदने के लिए ऑर्डर करना पड़ता है जैसे कि 'वर्ल्ड ड्रग रिपोर्ट'। अधिक जानकारी के लिए इसके वेबसाइट पर 'समाचार और प्रकाशन' वाले भाग मे जाएं।

links
publications
faqs
announcements
glossary
email
sitemap
guestbook
mb
enquiry
contact



Designed and Developed by T-Edge Solutions Pvt. Ltd.
Best viewed in 800 x 600
Last modified on 6 th April 2007