Web NCDAP
   English Version Font Problem ?
NISD home
Charter
rrtcs
articles
training
resources
news
DAMS
centrelist
ministryreport
vulnerability
photogallery
damse_learning

         

 

प्रकाशन

नशीली दवाओं का प्रयोग करने वालो का पुनर्वास-आरअारसीटी क़ा दायित्व तथा प्रभाव

पीड़ीएफ डाउनलोड करें

यह मूलत: नशीली दवाओं के प्रयोग करने वालों के पुनर्वास पर आरअारटीसी क़े प्रभाव और उनके दायित्व के बारे में आकलन संबंधी अध्ययन है। इस प्रकार के आकलन संबंधी अध्ययन की जरूरत इस लिए पड़ती है क्योंकि इन कार्यक्रमों के आयोजक यह जानना चाहते है कि क्या उनके द्वारा किया गये खर्च के अनुरूप परिणाम मिल रहे हैं या नहीं।

   
   

नशीली दवाओं तथा शराब के आदी लोगों का पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध कार्यक्रमों तथा योजनाओं की समग्र सूचीसंग्रहकर्ता अरूण गोस्वामी
पीड़ीएफ डाउनलोड करें

यह किताब विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों द्वारा नशीली दवाओं तथा शराब की लत वाले लोगों के पुनर्वास के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों का संकलन है।
यह संकलन नशीली दवाओं के दुरूपयोग तथा शराब की लत से पीड़ित समाज के विभिन्न वर्गो जैसे महिलाओं, बच्चों तथा युवाओं के सशक्तिकरण तथा पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में सूचना देता है। इस पुस्तक में इस क्षेत्र में काम कर रही संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्थाओं के बारे में भी सूचनाएं दी गई है।

   
   

नशीली दवाओं का दुरूपयोग तथा परिवार के सदस्यों की एचअाईवीएड्स के बारे में चिंताएं-(लेखिका शांति रंगनाथन तथा रूक्मनी जयरामण)
पीड़ीएफ डाउनलोड करें

यह प्रशिक्षकों तथा लोगों के बीच काम करने के लिए एक निर्देश पुस्तिका है।
यह सेवा प्रदाताओं के कार्य में महिलाओं तथा एचआईवीएड्स संबंधी मुद्दों को शामिल करने के लिए जरूरी जानकारी देता है। इसके द्वारा निम्नलिखित मुद्दों पर जानकारी दी गई है-
यौनिक ढंग से फैलने वाली बीमारियां तथा संक्रमण (एसटीड़ी तथा एसटीअाई) तथा महिलाओं को इन बीमारियों का खतरा,
नशे की लत रखने वाले तथा एचअाईवी संका से ग्रस्त लोगों को फिर से नशे की चपेट मे आने से बचाने में परिवार का दायित्व,
एचआईवी संक्रमित लोगों की देखभाल परिवार का योगदान,
पारिवारिक सहायता समूह,
एचआईवीएड्स से प्राथमिक बचाव।

   
   

नशीली दवाओं का प्रयोग तथा एचआईवीएड्स की रोकथाम तथा प्रबंधन-

पीड़ीएफ डाउनलोड करें

यह पुस्तिका नशीली दवाओं की मांग को कम करने के क्षेत्र में कार्यरत सेवा प्रदाताओं के लिए अभिमुखीकरण का काम करता है। यह एचअाईवीएड्स की रोकथाम तथा अन्य सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध करवाने की क्षमता विकसित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान क्षमताओं को मजबूत बनाना और नयी चुनौतियों से लड़ने के लिए दक्षताएं प्रदान करना है।

   
   

मादक दवाओं के दुरूपयोग तथा एचआईवीएड्स की रोकथाम के लिए सहभागी प्रशिक्षण प्रणाली-(एचएससेठी तथा वी तिरूमगल)

पीड़ीएफ डाउनलोड करें

प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण का यह मॉडयूल उन सेवा प्रदाताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो नशाखोरी के क्षेत्र मे काम कर रहे हैं लेकिन वह उचित जानकारी दक्षता, डेटाबेस तथा प्रशिक्षित जनबल की कमी के कारण समस्याओं से सही ढंग से निबट नहीं पा रहे हैं। यह प्रशिक्षकों को योग्य तथा प्रभावी पेशेवर बनने में मदद करता है।

   
   
 

Top

links
publications
faqs
announcements
glossary
email
sitemap
guestbook
mb
enquiry
contact



Designed and Developed by T-Edge Solutions Pvt. Ltd.
Best viewed in 800 x 600
Last modified on 6 th April 2007